‘140 करोड़ लोगों…’, बीजेपी को ‘झूठी पार्टी’ कहने पर नसीरुद्दीन शाह पर बरसे ‘महाभारत’ के युधिष्ठिर
Stop wasting time on dead links! 🛑 This smart platform automatically detects your device and country to give you the exact best offer instantly. Check it out now 100% free! 👇
🔗 [Click here]
राहुल यादव
<p style="”text-align:" justify;”>नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वो बीजेपी को लेकर विवादित बयान देने पर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने बीजेपी को झूठी पार्टी कहा था और इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर अलग ही बहस छिड़ गई है. ऐसे में अब अब ‘महाभारत’ के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है और जमकर लताड़ लगाई है.
<p style="”text-align:" justify;”>नसीरुद्दीन शाह ने सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट में चल रहे छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सहमति जताई थी और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये झूठी पार्टी है और लोगों का ब्रेनवॉश करना चाहती है और वो बदला ले रही है, जिसके गजेंद्र चौहान ने विरोध किया है. उनका कहना है कि इस मामले को सुलझाने के लिए छात्रों और कॉलेज मैनेजमेंट को आपस में बात करनी चाहिए ताकि इसका कोई हल निकाला जा सके.
<p style="”text-align:" justify;”>’ब्लडी झूठी पार्टी’ कहने पर भड़के गजेंद्र चौहान
<p style="”text-align:" justify;”>गजेंद्र चौहान ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि ये काफी दुखद है और पार्टी पिछले 12-13 सालों से देश चला रही है. उन्होंने बीजेपी को ‘ब्लडी झूठी पार्टी’ कहने पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इसके लिए शर्म आनी चाहिए. गजेंद्र चौहान का कहना है कि देश के 140 करोड़ लोगों ने उस पार्टी को टॉप बिठाया है और वो इसे गाली दे रहे हैं. 
<p style="”text-align:" justify;”>यह भी पढ़ें: ’जेलर 2′ ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
<p style="”text-align:" justify;”>आपने सिक्के के दोनों पहलू नहीं देखे…
<p style="”text-align:" justify;”>इसके साथ ही गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह के सिनेमा के योगदान की तारीफ की लेकिन उन्हें सलाह भी दी कि राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करते समय उन्हें अलग-अलग विचारों पर भी सोचना-समझना चाहिए. ‘महाभारत’ एक्टर ने दावा किया कि सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा ही एक तरफा होते हैं. उन्होंने नसीरुद्दीन को कहा कि वो एक शानदार कलाकार और अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके ट्वीट्स और वीडियोज हमेशा से ही एक ही पक्ष में रहे हैं. उन्होंने सिक्के के दोनों पहलू नहीं देखे.
<p style="”text-align:" justify;”>सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट पर भी बोले गजेंद्र चौहान
<p style="”text-align:" justify;”>सत्यजीत रे फिल्म इंस्टीट्यूट (SRFTI) में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर गजेंद्र चौहान ने कहा कि अगर फिल्म इंस्टीट्यूट में हड़ताल होती है तो वहां का प्रशासन इसे देखने के लिए सक्षम है. छात्रों का अधिकार विरोध करना है. उनका कहना है कि जब तक किसी मुद्दे पर साथ बैठकर बात नहीं की जाती तब तक कोई हल नहीं निकलता है. सरकार विरोधी बयान देने के बजाय छात्रों को सलाह देनी चाहिए. उनका कहना है कि वर्कर्स और पॉलिटिशियन ने बहुत मेहनत करते जीत हासिल की है और ऐसे लोगों को सत्ता से हटाया है, जो लोगों की बेहतरीन के लिए कुछ नहीं कर रहे थे.  
<p style="”text-align:" justify;”>क्या बोले थे नसीरुद्दीन शाह? 
<p style="”text-align:" justify;”>बहरहाल, अगर नसीरुद्दीन शाह के बयान के बारे में बात की जाए तो उन्होंने लाइव वीडियो में बीजेपी पर निशाना साधा था और कहा था कि बंगाल में बीजेपी ने छल-कपट के साथ जीत हासिल की है. बीजेपी एक झूठी पार्टी है और ये अब बदला ले रही है, जो लोग उनकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं है. उन्होंने सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों से उनके हॉस्टल खाली करने की धमकियां दी जा रही है.  उनके इसी बयान को लेकर गजेंद्र चौहान ने उन पर जमकर निशाना साधा है.
पूरा मूल लेख यहाँ पढ़ें:
मूल स्रोत
Loading
Finally, a link that actually works for your region and device! 🌍 Get instant access to the top exclusive offers tailored just for you right now. Don’t miss out, click here! 👇
🔗 [Click here]