‘मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?’ बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
Stop wasting time on dead links! 🛑 This smart platform automatically detects your device and country to give you the exact best offer instantly. Check it out now 100% free! 👇
🔗 [Click here]
राहुल यादव
<p style=”text-align: justify;”>सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन 84 साल के हो गए हैं. वो 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बिग बी ने अपने रिटायरमेंट के साथ ही अपने काम के प्रति जुनून को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें रिटायरमेंट के बारे में क्यों सोचना चाहिए? 
<p style=”text-align: justify;”>रिटायरमेंट के कयासों पर अमिताभ बच्चन का कहना है कि वो जब तक काम कर सकते हैं तब करेंगे. दरअसल, रेडिफ पर अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर एक पोस्ट शेयर की गई, जिसमें उनके रिटायरमेंट के रिएक्शन के साथ ही काम के प्रति जुनून को लेकर बात की.   
<p style=”text-align: justify;”>काम के प्रति जुनूनी हैं अमिताभ बच्चन
<p style=”text-align: justify;”>अमिताभ बच्चन 84 साल की उम्र में भी काम कर रहे हैं. उम्र के उस पड़ाव पर उनका काम के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है. रेडिफ की पोस्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा, ‘मेरे लिए ये दिन भी बाकी दिनों के जैसा ही है. मैं इस बात के लिए शुक्रगुजार हूं कि आज भी मेरा शरीर मेरे मन को और काम करने की इच्छा का साथ दे रहा है.'
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: ’दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
<p style=”text-align: justify;”>जब अमिताभ बच्चन के लिए रो पड़े थे पिता हरिवंश राय बच्चन
<p style=”text-align: justify;”>रेडिफ की पोस्ट के अनुसार, अमिताभ बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर पिता की कविता को भी याद किया, जो उन्हें उनके जन्मदिन के मौके पर पिता सुनाया करते थे. बिग बी बताते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर पिता हमेशा एक कविता लिखा करते थे और उन्हें बाद में सुनाते भी थे. ये उनके परिवार की परंपरा भी थी.  
<p style=”text-align: justify;”>अमिताभ बताते हैं कि साल 1984 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान हुए हादसे के बाद यह परंपरा उनके लिए और भी भावुक हो गई. इस हादसे में अमिताभ की जान पर बन आई थी. उस मुश्किल घड़ी के बाद जब उनके पिता ने जन्मदिन पर कविता सुनाई, तो वह खुद भी भावुक हो गए थे और खुद को रोक नहीं पाए. अमिताभ बताते हैं कि कि ऐसा पहली बार था जब उन्होंने अपने पिता को इस तरह से रोते हुए देखा था.
<p style=”text-align: justify;”>‘मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?’
<p style=”text-align: justify;”>इसके साथ ही अमिताभ बच्चन से जब उनके रिटायरमेंट को लेकर की गई तो उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोग उन्हें काम छोड़ने के लिए क्यों कहते हैं? उन्होंने कहा कि जिस तरह पत्रकार अपने काम को जारी रखते हैं, उसी तरह वो भी अभिनय करना चाहते हैं. वो कहते हैं, ‘मैं अपनी जिंदगी में कई बार मौत के करीब पहुंच गया था. लेकिन हर बार बस बचकर वापस आया.’ एक्टर का मानना है कि वो आज यहां तो इसमें किसी की कृपा है.
<p style=”text-align: justify;”>बिग भी कहते हैं कि जब तक वो काम करने में सक्षम हैं, तब तक उन्हें इसे छोड़ने के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है.
<p style=”text-align: justify;”>अमिताभ बच्चन क्यों नहीं बनना चाहते डायरेक्टर?
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, अमिताभ बच्चन से डायरेक्टर बनने के बारे में भी सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो खुद को इस काम के लिए तैयार नहीं मानते. उनके मुताबिक, फिल्म निर्देशन की कला को वो उतनी अच्छी तरह नहीं जानते कि खुद निर्देशक बन सकें. हालांकि, शूटिंग के दौरान अगर उन्हें किसी सीन या कहानी को लेकर कोई सुझाव देना जरूरी लगता है, तो वो अपनी बात रखते हैं. इसके बाद वह फैसला निर्देशक पर छोड़ देते हैं कि उनके सुझाव को मानना है या नहीं.
<p style=”text-align: justify;”>अमिताभ बच्चन की अधूरी ख्वाहिशें
<p style=”text-align: justify;”>अमिताभ बच्चन ने इस दौरान अपनी अधूरी ख्वाहिशों के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि वो पियानो बजाना सीखना चाहते हैं. वहीं वो ये भी कहते हैं कि मशहूर फिल्मकार गुरु दत्त के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन ये ख्वाहिश पूरी नहीं हो सकती है. एक्टर ने ये भी बताया कि वो अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म
<p style=”text-align: justify;”>बहरहाल, अगर अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात की जाए तो वो कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘सेक्शन 84’, ‘द इंटर्न’ और ‘कल्कि पार्ट 2’ में नजर आने वाले हैं. बिग बी की नई रिलीज को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
पूरा मूल लेख यहाँ पढ़ें:
मूल स्रोत
Loading
Finally, a link that actually works for your region and device! 🌍 Get instant access to the top exclusive offers tailored just for you right now. Don’t miss out, click here! 👇
🔗 [Click here]