‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, धमाकेदार की कमाई, बनी कॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म
Stop wasting time on dead links! 🛑 This smart platform automatically detects your device and country to give you the exact best offer instantly. Check it out now 100% free! 👇
🔗 [Click here]
निशा शर्मा
<p style=”text-align: justify;”>सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. फिल्म का रिलीज से पहले ही इतना बज क्रिएट हो गया था कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई. इसी के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देते ही ‘जेलर 2′ ने धूम मचा दी है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग की है?
<p style=”text-align: justify;”>'जेलर 2′ ने कितने करोड़ से की ओपनिंग? 
’जेलर 2’ गुरुवार, 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार के सिग्नेचर स्टाइल, एक्शन और ह्यूमर ने दर्शकों का दिल जीत लिया, सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लाइमेक्स और बैकग्राउंड स्कोर की भी काफी तारीफ हो रही है. वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के दूसरे पार्ट को थोड़ा स्लो बताया. हालांकि मिले-जुले रिव्यू के बावजूद ‘जेलर 2’ ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और धमाकेदार कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2′ ने रिलीज के पहले दिन 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.
इस फिल्म ने सबसे ज्यादा तमिल में 43.35 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद इसने तेलुगु से 12.50 करोड़ कमाए.
वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म की कमाई 3.50 करोड़ रुपये रही.
जबकि कन्नड़ भाषा से इसने सबसे कम 35 लाख का कलेक्शन किया.
<p style=”text-align: justify;”>'जेलर 2′ बनी तीसरी सबसे बड़ी कॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
’जेलर 2′ ने धमाकेदार ओपनिंग की है. रिलीज के पहले दिन 59.70 करोड़ का कलेक्शन कर इसने कई कॉलीवुड फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि इसने  बीस्ट को पछाड़कर कॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में चौथी पोजिशन पर कब्जा कर लिया है.
<p style=”text-align: justify;”>ये हैं भारत में अब तक की टॉप 5 कॉलीवुड ओपनर्स (नेट कलेक्शन)
कुली – 65 करोड़
लियो – 64.8 करोड़
2.0 – 60.25 करोड़
जेलर – 60 करोड़
बीस्ट – 49.3 करोड़
<p style=”text-align: justify;”>'जेलर 2′ के बारे में सब कुछ 
’जेलर 2’ को सन पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है और इसके डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार हैं. ‘जेलर 2’ में रजनीकांत ने अपने मशहूर किरदार ‘टाइगर’ मुथुवेल पांडियन के रूप में कमबैक किया है. फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने अपने किरदारों को दोहराया है.
<p style=”text-align: justify;”>जबकि एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, विद्या बालन, अन्ना राजन और जतिन सरना फिल्म की कास्ट में शामिल हुए नए कलाकार हैं.  फिल्म में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ के खास कैमियो भी हैं. इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.  ’जेलर 2′ को UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है.
पूरा मूल लेख यहाँ पढ़ें:
मूल स्रोत
Loading
Finally, a link that actually works for your region and device! 🌍 Get instant access to the top exclusive offers tailored just for you right now. Don’t miss out, click here! 👇
🔗 [Click here]