आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं’
Stop wasting time on dead links! 🛑 This smart platform automatically detects your device and country to give you the exact best offer instantly. Check it out now 100% free! 👇
🔗 [Click here]
राहुल यादव
<p style=”text-align: justify;”>साउथ से लेकर बॉलीवुड तक एक्टिंग का लोहा मनवा चुके प्रकाश राज इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं. वो इस मूवमेंट में प्रखर होकर हिस्सा ले रहे हैं और प्रदर्शनकारियों का हौसला बढ़ा रहे हैं. ऐसे में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से सोमवार (19 अक्टूबर) को जमानत नहीं मिल पाई. विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) ने दोनों की न्यायिक हिरासत को दो और दिन बढ़ा दी है, जिसके बाद एक्टर प्रकाश राज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
<p style=”text-align: justify;”>रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने की खबर के बाद प्रकाश राज एक्स पर लाइव आए और इस दौरान उन्होंने कोर्ट के फैसले पर रिएक्शन देते हुए कहा, ‘हमारा हौसला टूटेगा नहीं बल्कि हम और भी हिम्मत के साथ इसका सामना करेंगे.’ उन्होंने लोगों से जागने की अपील भी की.
<p style=”text-align: justify;”>प्रकाश राज बोले- सब याद रखेंगे…
<p style=”text-align: justify;”>लाइव आकर प्रकाश राज ने कहा, ‘प्रिया जनता…सौरव और रांका को दो और दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. क्योंकि सिर्फ उनकी श्योरिटी पर अंदेशा था. प्लीज समझिए कि हमारा प्रशासन कैसा है? वो अपनी शक्तियों का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर आज हम उनके लिए खड़े नहीं होंगे तो ये सभी लोगों के साथ हो सकता है, जो अपनी आवाज उठाएगा.’ 
Extending custody of Ashutosh n Sourav is nothing but mockery of justice.. But it will not break but will only strengthen the resolve to fight this Regime 💪 https://t.co/4Ubk1SCuXC
— Prakash Raj (@prakashraaj) October 19, 2026
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने आगे सुप्रीम कोर्ट की ओर भी इशारा किया और कहा, ‘आप इसे देख रहे होंगे कि किस तरह से प्रशासन अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रहा है और एक जेनरेशन का इस पर से विश्वास उठता जा रहा है. दुनिया देख रही है कि लोकतंत्र में क्या हो रहा है? ये सब ठीक नहीं है. हमें स्टैंड लेना होगा और आप दोनों को कहूंगा कि लगे रहो. मजबूत बने रहे हो. हम आगे भी लड़ाई जारी रखेंगे. सब याद रखेंगे.'
<p style=”text-align: justify;”>गौरतलब है कि विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के इस फैसले पर सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है और इसमें सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने का जिक्र किया. कोर्ट के इस फैसले पर सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह ने कहा कि वो इसे अपर कोर्ट में चुनौती देंगी. उनका मानना है कि ये राइट टू लिबर्टी के खिलाफ है.
पूरा मूल लेख यहाँ पढ़ें:
मूल स्रोत
Loading
Finally, a link that actually works for your region and device! 🌍 Get instant access to the top exclusive offers tailored just for you right now. Don’t miss out, click here! 👇
🔗 [Click here]